BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना संकट पर मुख्यमंत्री की हाई लेवल मीटिंग आज, सभी जिलों के DM-SP से भी करेंगे बात

PATNA : कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार की तरफ से उठाए जा रहे हैं कदमों की समीक्षा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हाई लेवल मीटिंग में करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रमंडलीय आयुक्तों पुलिस महानिरीक्षकों और जिलों के डीएम-एसपी से बात करने वाले हैं। कोरोना संक्रमण और उससे निपटने के लिए सरकार ने जिन स्तरों पर तैयारी की है उनकी ग्राउंड रियलिटी पर मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री की इस हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव, डीजीपी के अलावे राज्य के अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आपदा के बीच अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को लेकर कई स्तर पर काम करने का निर्देश अधिकारियों को दे रखा है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि दूसरे राज्यों में फंसे ऐसे बिहारियों को एक-एक हजार की आर्थिक मदद से उन्हें तुरंत भेजी जाएनजो अब तक इससे वंचित रहे हैं। आपको बता दें कि पहले चरण में उन्हें राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक मदद भेजी गई थी उनका बैंक खाता बिहार में था लेकिन अब जिन बिहारियों का बैंक खाता बिहार में नहीं होगा सरकार उन्हें भी आर्थिक मदद देगी।

रआज होने वाली हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री कोरोना महामारी के अलावे बिहार में किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि की समीक्षा भी करेंगे। आपको बता दें कि सरकार ने मार्च और अप्रैल में हुई और असमय बारिश के कारण किसानों को जो फसल क्षति हुई उस पर अनुदान देने का फैसला किया था और अब मुख्यमंत्री इस बात की समीक्षा करेंगे कि कितने किसानों को अनुदान की राशि दी जा चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.