BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा पास किये श्रमिक के पुत्रों को उनको अंक के आधार पर 10 से 25 हजार रुपये की मिलेगी सहायता राशि

सीतामढ़ी: जिले के निर्माण क्षेत्र से जुड़े निबंधित श्रमिक के पुत्र जो प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा पास किये है, उनको अंक के आधार पर 10 से 25 हजार रुपये की मिलेगी सहायता राशि।
डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने श्रम अधीक्षक सीतामढ़ी को दिए निर्देश विशेष जानकारी के लिए 06226-252476 अथवा 7992244006 पर कर सकते है संपर्क बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। इस संबंध में डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने श्रम अधीक्षक सीतामढ़ी को निर्देश दिया है कि जिले में निर्माण कार्य से जुड़े निबंधित श्रमिको के बच्चे जो इस बार प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा पास किये है।
उन्हें सरकार की योजना के आलोक में सहायता राशि उपलब्ध करवाने हेतू अविलंब अग्रेतर करवाई शुरू करे। गौरतलब हो कि बिहार भवन एवम् अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत सीतामढ़ी जिले के वैसे निबंधित निर्माण श्रमिक जिनकी बोर्ड के अन्तर्गत न्यूनतम एक वर्ष की सदस्यता अवधि पूरी हो गई है तथा जिनके बेटे या बेटी ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण किया है ,उन्हें 10 हजार से लेकर 25 हजार तक कि सहायता राशि दी जाती है।

ऐसे सभी लाभुक श्रम अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी में विहित प्रपत्र में वांछित सभी दस्तावेजों के साथ नगद पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते है। विशेष जानकारी हेतू 06226-252476 या 7992244006 पर सम्पर्क कर सकते है उत्तीर्ण करने वाले छात्र का अंक पत्र एवम् उनके नाम से बैंक खाता होना आवश्यक है।
विदित हो कि निबंधित निर्माण श्रमिकों के दो पुत्रों/पुत्रियों को यह अनुदान लाभ दिए जाने का प्रावधान है ।
80% या उससे ऊपर अंक प्राप्त करने पर 25000 रु० जबकि 70% या उससे ऊपर अंक प्राप्त करने पर 15000 रु० तथा 60% या उससे ऊपर अंक प्राप्त करने पर 10000 रु० के नगद पुरस्कार की राशि नियमानुसार जांचोपरांत संबंधित निर्माण श्रमिक के पुत्र/पुत्री के खाते में भुगतान कराई जाएगी ताकि उस राशि का प्रयोग उस छात्र/छात्रा के आगे की पढ़ाई में की जा सके।

संवाद सूत्र : ‌राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.