पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय तीन के तहत बड़ी घोषणा की है. बिहार के 534 प्रखंड में अभी 213 प्रखंडों में कोई भी डिग्री कॉलेज नहीं है. मुख्यमंत्री ने 26 जुलाई से इसी साल सभी 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज शुरू करने का निर्देश दिया है. सीएम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है.
![]()
सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज
सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सात निश्चय-3 के चौथे निश्चय ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है. ताकि छात्रों विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो.

पुराने संस्थान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होंगे विकसित
राज्य के पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है. इसके तहत कुल 55 शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया है. इन प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के उन्नयन के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई की जा रही है. इन संस्थानों के पुराने अनुभवी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से विमर्श एवं उनका सुझाव प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है.

महिला सशक्तिकरण पर जोर
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ी घोषणाएं को अब सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं. महिला सशक्तिकरण पर सबसे अधिक जोर दे रहे हैं. सरकार का मानना है कि डिग्री कॉलेज खुलने से महिलाओं का हायर एजुकेशन में ग्रॉस एनरोलमेंट बढ़ेगा.






Leave a Reply