पटना : कोरोना के कारण देश से बिहार लौट रहे प्रवासियों के लिए नीतीश सरकार ने बढ़ फैसला लिया है. अन्य राज्यों से बिहार लौट रहे प्रवासियों मजदूरों को राज्य सरकार ने एक और राहत दी है.
बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है कि प्रवासी मजदूरों का देश के किसी भी राज्य में खाता हो, नीतीश सरकार उनके खाते में पैसे भेजेगी. मसलन अब देश के सिकी भी राज्य में उनके बैंक खाता रहने पर भी रेल किराये के अलावा 500 रुपये दिए जाएंगे. आपदा प्रबंधन विभाग ने 15 मई को जारी अपने पूर्व उस आदेश में बदलाव किया है जिसमें बिहार में ही खाता होने पर राशि देने की बात कही गई थी.

इसको लेकर आ’पदा प्रबंधन विभाग की और से आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में साफ कहा गया है कि क्वारेंटीन कैंप या होम क्वारेंटीन के दौरान प्रवासी मजदूरों को नीतीश सरकार रेल किराये के अलावा पांच सौ रुपये अतिरिक्त देगी.



Comment here