BIHARBreaking NewsSTATE

Breaking: बिहार में कोरोना से 14वीं मौ’त, नालंदा का रहने वाला था युवक…

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से म’रने वालों का आंकड़ा 14 हो गया है.

बिहार में आंकड़ा 2870
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में 14 वीं मौ’त हो गई है. नालंदा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौ’त हुई है. इसके अलावा राज्य में कोरोना मरी’जों की संख्या बढ़कर 2870 हो गई है. जिसमें से 800 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार में पिछले एक सप्ताह में 1220 लोग कोरोना सं’क्रमित हुए हैं. जबकि इन्हीं 7 दिनों में 227 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं.

बिहार में अब तक 14 की मौ’त
बिहार में रविवार को एक मरीज की मौ’त कोरोना के कारण हुई थी. आज एक नए मौ’त के बाद ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 14 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा नालंदा, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौ’त हो चुकी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.