BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

नगर विकास मंत्री से मिले मुखिया, गांव को नगर पंचायत में शामिल करने के फैसले पर रोक की मांग

मुजफ्फरपुर जिला के कांटी प्रखंड स्थित मानिकपुर नवरत्न पंचायत के मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर ने शनिवार को नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा से मुलाकात की।मंत्री से मिलकर मुखिया ने अपने पंचायत के 3 गांवों को नगर पंचायत में मिलाने की बात पर तत्काल विराम लगाने की मांग की है।मुखिया ने बताया कि पंचायत के 3 गांव को नगर पंचायत में जोड़ा जा रहा है। पंचायत के शेरना, बसंतपुर, बिशुनपुर सुमेर को नगर पंचायत में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि मंत्री ने भी सभी बातों को सुन इस मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया है भाजपा राज्य परिषद के सदस्य डॉ अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.