बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज दोपहर साढ़े 12 बजे घोषित होगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही करीब 15 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2020 ) BSEB बिहार बोर्ड वेबसाइट biharboardonline.com और onlinebseb.in पर देख सकेंगे।
इसके अलावा परीक्षार्थी आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की वेबसाइट http://www.livehindustan.com पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) पिछले सप्ताह ही रिजल्ट जारी करने वाली थी लेकिन पोस्ट इवैल्यूएशन प्रक्रिया के चलते इसमें चंद दिनों की देरी हुई। परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा करेंगे।रिजल्ट जब भी घोषित होगा तब परीक्षार्थी यह ध्यान रखें कि अत्यधिक छात्रों के बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर आने के चलते वह क्रैश हो सकती है या फिर उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। बिहार बोर्ड मैट्रिक स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
यहां जानें कैसे आप SMS के जरिए अपने मोबाइल पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं
– सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट http://www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
– http://www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।
– बिहार बोर्ड रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें।
– बिहार बोर्ड 10 वीं 2020 का रिजल्ट या बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
– यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Input: Live Hindustan



Leave a Reply