BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: ब्रह्मपुरा में फं’दे से ल’टका मिला युवक का श’व, जांच में जुटी पुलिस

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक चुल्हाई लेन में सोमवार देर रात एक युवक ने फंदे से ल’टककर आ’त्मह’त्या कर ली। उसका श’व बंद कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता हुआ मिला। परिजन ने दरवाजा तोड़कर श’व को नीचे उतारा। मृ’तक की पहचान 27 वर्षीय सोहन राज के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थानेदार विश्वनाथ राम मौके पर पहुंचे। छानबीन शुरु की। कमरे की तलाशी ली गई। कोई सुसा’इड नोट बरामद नहीं हुआ। जांच के बाद ला’श को पो’स्टमा’र्टम के लिए भेज दिया। मृ’तक के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि एक साल पहले सोहन सड़क दुर्घ’टना में गंभीर रूप से घा’यल हो गया था। कई माह तक वह कोमा में रहा। होश आने के बाद उसे घर पर लाया गया।लेकिन, वह ठीक से चल नहीं पा रहा था। दो सप्ताह पहले उसके लिए एक फिजियोथेरेपिस्ट को रखा गया था। वह सुबह-शाम आकर उससे कसरत करवाते थे। सोमवार सुबह और शाम को भी वे आए थे। कसरत करवाने के बाद चले गए। घर पर कोई नहीं था। इसी बीच उसने कमरा बंद कर आ’त्मह’त्या कर ली।

मोबाइल चोरी के बाद सदमे में था

सड़क दुर्घ’टना से पहले सोहन ग्रेनाइट पत्थर पर लिखने का काम करता था। हादसे में जख्मी होने के बाद से सबकुछ छूट गया। उसकी मानसिक स्थिति भी पहले जैसी नहीं थी। कुछ दिन पूर्व उसने एक मोबाइल फोन खरीदा था। इसी में दिनभर वीडियो या फिल्म देखता था। दो दिन पहले उसका मोबाइल चोरी हो गया। तब से वह सदमे में था। दिनभर उदास रहता था। सोमवार की शाम घर में किसी के नहीं होने पर उसी रश्सी से फं’दे से झू’ल गया जिससे वह कसरत करता था। थानेदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आ’त्मह’त्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमा’र्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा।

घटनास्थल पर छानबीन करने थानेदार के साथ एक दारोगा बिना मास्क लगाए पहुंच गए। जबिक थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने मास्क पहने हुए थे। लेकिन, दारोगा की तरफ से बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसको लेकर वहां चर्चा हो रही थी।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.