BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: मेंटेनेंस के लिए आज इन इलाकों की बिजली होगी गुल, देखिए पूरी लिस्ट

भिखनपुरा पावर स्टेशन के कच्ची-पक्की से लेकर अमेरिकन भवन, गुप्ता कंपलेक्स, आरबीएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज आदि इलाके में मेंटनेंस वर्क को लेकर मंगलवार को सुबह छह से शाम चार बजे तक दस घंटे आपूर्ति बंद रहेगी।चंदवारा पावर स्टेशन के 33 केवीए स्विच इंस्टॉलेशन के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। अघोरिया बाजार चौक प्रशाखा में सादपुरा किला से लेकर नीम चौक तक की बिजली सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। भगवानपुर पावर स्टेशन के पताही, मधुबनी, मोहम्मदपुर इलाके में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, मिस्कॉट के जिला स्कूल फीडर में सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक, एसकेएमसीएच प्रशाखा में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक, सिकंदरपुर क्षेत्र में काली मंदिर रोड में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक, रामदयालु टाउन-1 में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक, बेला क्षेत्र में लेप्रोसी मिशन एरिया में दोपहर एक से शाम चार बजे तक, एमआइटी के किला चौक सहित अन्य इलाकों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक, एसकेएमसीएच में 11 केवीए उमानगर फीडर की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, नयाटोला इलाके के कलमबाग चौक रोड में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी।लोड बढ़ने से हांफ रहे ट्रांसफॉर्मर : बढ़ रही गर्मी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली का लोड काफी बढ़ गया है। इस कारण ट्रांसफॉर्मर हांफने लगे हैं। लोड बढ़ने के साथ कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों के उपकरण जल रहे हैं। बेला श्यामनंदन सहाय कॉलेज रोड, पावर लिंक ऑफिस से लेकर अवधपुरी लेन, जनकपुरी मोहल्ले में पिछले दो दिनों से बिजली संकट उत्पन्न हो रही थी। विद्युतकर्मियों के अथक प्रयास से सोमवार की शाम इसे ठीक कर लिया गया। उक्त इलाके के उपभोक्ता पावर स्टेशन में फोन कर परेशान हो गए थे। इधर लाइनमैन को फॉल्ट नहीं मिलने से बार-बार बिजली कट जा रही थी।

सोमवार को सघन पेट्रोलिंग की गई तब पता चला कि लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर के लगे कुछ उपकरण जल गए हैं। उसके बाद उन्हें ठीक कर दिया गया। इधर एसकेएमसीएच पावर ग्रिड से सिकंदरपुर पावर स्टेशन को मिल रही 33 केवीए बिजली का तार दोपहर में टूट गया। इससे पूरे इलाके की बिजली करीब चार घंटे बंद रही। शाम को दुरुस्त होने पर जब बिजली आई तो लोड एकाएक बढ़ गया। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि कटने के बाद लाइन आने पर एकसाथ घर के सारे स्विच नहीं ऑन करने चाहिए। इससे अत्यधिक लोड बढ़ जाता है और इससे पावर स्टेशन जलने की आशंका रहती है। इधर, पताही में दो दिनों से और भगवानपुर भवानी नगर में भी सोमवार को बिजली संकट से लोग बेहाल रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.