मोतिहारी जिले के चिरैया-मोतिहारी मुख्य पथ पर लालबेगिया गांव के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की द’र्दनाक मौ’त हो गई ।घ’टना रविवार की मध्यरात्रि की बताई गई है । दोनों मृ’तक की पहचान ढाका थाना इलाके के राजेपुर व बिसहरिया गांव निवासी बीस वर्षीय राजेन्द्र कुमार व बाइस वर्षीय छोटेलाल कुमार के रूप में कई गई है ।
सूत्रों के हवाले मिली खबर के मुताबिक दोनों युवक हाल में ही महाराष्ट्र के मुम्बई से गृह जिला लौटा था जिसके बाद जिला प्रशासन ने दोनों को ढाका नगर पंचायत के बिसहरिया स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में कोविड केयर सेंटर में क्वारेंटाइन किया था । इसी बीच दोनों युवक क्वारेंटाइन सेंटर से चुपचाप अपने एक दोस्त से मिलने बापूधाम रेलवे स्टेशन के लिए गए थे ।

लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए । इधर दुर्घ’टना की जानकारी मिलने के बाद चिरैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेज दी है । स्थानीय सूत्रों की माने तो मृ’तक छोटेलाल कुमार की शादी 29 मई को प्रस्तावित है और उसे तिलक में बाइक मिली थी , दुर्घट’ना में बाइक के परख’च्चे उड़ गए ।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से हा’दसा हुआ है तथा उसकी खोजबीन की जा रही है ,दुर्घ’टनाग्रस्त बाइक को ज’प्त कर लिया गया है



Leave a Reply