Breaking NewsInternationalJHARKHAND

RANCHI में खुला ‘कोरोना यूनिवर्सल स्कूल’, नाम सुन कर ही है’रान है लोग, स्कूल की तस्वीर हुई वायरल

PATNA : अगर किसी स्कूल का नाम कोरोना यूनिवर्सल स्कूल हो तो उसमें क्या सब होता होगा. पढ़ाई कैसी होती होगी, कौन से बच्चे पढ़ते होंगे. रांची के एक स्कूल को लेकर ऐसे ही सवाल उठ रहे हैं. स्कूल का बोर्ड लगे बिल्डिंग की तस्वीर वायरल हो रही है. पहले लोगों को लगा कि फर्जी तस्वीर वायरल की गयी है लेकिन छानबीन में पता चला कि वाकई ऐसा स्कूल है.

4 साल से चल रहा स्कूल
स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि कोरोना यूनिवर्सल स्कूल एजुकेशन ट्रस्ट 2016 से ही रजिस्टर्ड है. रांची में इस स्कूल की तीन शाखायें संचालित हो रही हैं. पहला पंडरा, दूसरा मनातू और तीसरा अरगोड़ा में है. इससे पहले यह क्राउन पब्लिक स्कूल के नाम से जाना जाता था. बाद में कोरोना यूनिवर्सल स्कूल के नाम से चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह महज इत्तेफाक है कि वैश्विक महामा’री कोरोना भी इसी नाम से प्रसिद्ध हो गयी.

स्कूल संचालकों ने समझाया कोरोना का मतलब
स्कूल के संचालकों ने हमारे संवाददाता को कोरोना का मतलब भी समझाया. उन्होंने बताया कि कोरोना एक लैटिन शब्द है . अग्रेजी में इसका अर्थ होता है CROWN, इसे हिन्दी में मुकुट कह सकते हैं. वहीं, यूनिवर्सल का मतलब अंग्रेजी में “common to all” यानि सभी के लिए  होता है. स्कूल के संचालकों के मुताबिक  इस विद्यालय का ऐसा नाम रखने के पीछे मकसद था इसका पूरा अर्थ. उनके मुताबिक ये एक ऐसा विद्यालय जहां अमीर-गरीब सभी के लिए एक समान व्यवहार और समान मौका उपलब्ध है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.