BIHARBreaking NewsNAWADASTATE

नवादा जिले के कोरोना पॉजिटिव आंकड़े में बड़ी ग’ड़बड़ी, हेल्थ डिपार्टमेंट बता रहा 72 तो जिला प्रशासन 69

Nawada : जिले से  एक बड़ा  मामला सामने आया है। जहां  कोरोना पॉजिटिव मरीजों  की संख्या को लेकर जिलेवासी भारी पेशोपेश की स्थिति  में फंसे हुए है।

दरअसल बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट  की ओर से कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा  जारी किया गया है। उसमें नावाद में 72  पॉजिटिव मरीज दिखाए गये है।

जबकि जिले के सिविल सर्जन   की ओर से जो आंकड़ा  जारी  किया गया है उसमें  कोरोना   पॉजिटिव मरीजों  की संख्या  69 दिखाई गई है।

अब जिलेवासी को समझ में   नहीं आ रहा है कि वे किस आंकड़े को   सही माने।

बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से राज्य के सभी जिलों के कोरोना  पॉजिटिव मरीजों की जो सूची जारी की गई  है उसमें साफ-साफ 72 का आंकड़ा दर्शाया गया है।


वहीं नवादा सिविल सर्जन की ओर से  जो आंकड़ा जारी किया गया है उसमें 69 दिखाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.