BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में 1600 मजदूरों को हुआ कोरोना, 24 घंटे में 190 प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में अब तक लगभग 16 सौ मजदूर इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब 2500 के पार चली गई है.

24 घंटे में 190 प्रवासी पॉजिटिव
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1599 मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर 190 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. राज्य सरकार ने बताया कि दिल्ली से आने वाले 392, महाराष्ट्र से आने वाले 362, गुजरात से आने वाले 25, बंगाल से आने वाले 74, हरियाणा से आने वाले 128 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.

विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ से से आने वाले 6, कर्नाटक से आने वाले 26, तमिलनाडु से आने वाले 20, मध्य प्रदेश से आने वाले 17, झारखंड से आने वाले 11, राजस्थान से आने वाले 83, छत्तीसगढ़ से आने वाले 12, उत्तर प्रदेश से आने वाले 80, पंजाब से आने वाले 30, तेलंगाना से आने वाले 72, आंध्र प्रदेश से आने वाले 11, केरल से आने वाले 3, उत्तराखंड से आने वाले 3, हिमाचल प्रदेश से आने वाले 2 और उड़ीसा से आने वाले 11 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.

बिहार में ठीक हुए 702 मरीज
बिहार में अब तक कुल 702 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया के दो-दो लोग शामिल हैं. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, सासाराम, बेगूसराय, सारण और सीवान के रहने वाले एक-एक लोगों की मौ’त कोरोना के कारण हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.