BIHARBreaking NewsPATNASTATE

Breaking : बिहार में कोरोना से 13वीं मौ’त, NMCH में एक मरीज ने तो’ड़ा दम

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्र’मण अब तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक और कोरोना मरीज ने दम तो’ड़ दिया है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना बीमा”री से म’रने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के एनएमसीएच में इस म’रीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही इस शख्स ने दम तो’ड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह मरीज पहले से कई बि’मारियों से पी’ड़ित था. इस मरीज को पहले से फे’फड़ा, किडनी और डायबिटीज की बीमा’री थी.

एनएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि मृतक मरीज सीवान जिले का रहने वाला था. उसे 22 मई को ही इसे एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इस मौत के साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौ’त हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 2477 मरीज कोरोना पॉजिटव मिले हैं. जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 677 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. सूबे में अभी भी 1787 केस एक्टिव हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.