BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के विभिन्न क्वॉरेंटाइन केंद्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े CM नीतीश, प्रवासियों से भी की बातचीत

CM नीतीश ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज बेला एवं बखरा पंचायत सरकार भवन सरैया, में स्थित क्वॉरेंटाइन केंद्रों का अवलोकन किया।बेला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिलाधिकारी और बखरा पंचायत सरकार भवन केंद्र में उप विकास आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।।माननीय मुख्यमंत्री दोनो ही केंद्र में रह रहे प्रवासियों से रूबरू हुए और क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। बेला क्वॉरेंटाइन केंद्र में आवासित पांच एवं बखरा पंचायत सरकार भवन केंद्र में आवासित तीन प्रवासी श्रमिकों से उन्होंने बातचीत की ।इसके पूर्व उन्होंने जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह से जिले में क्वॉरेंटाइन केंद्रों को लेकर की जाने वाली व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की एवं तत्पश्चात क्वॉरेंटाइन केंद्र में रह रहे प्रवासी श्रमिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया।डिजिटल माध्यम से क्वॉरेंटाइन केंद्रों में शौचालय, पेयजल ,रसोईघर आवासन की व्यवस्था एवं केंद्रों की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। क्वॉरेंटाइन केंद्रों में दी जा रही सुविधाओं से मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखे। प्रवासियों से सीधे संवाद के क्रम में उन्होंने क्वॉरेंटाइन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में उनकी राय भी जानी।

क्वॉरेंटाइन केंद्र में रह रहे प्रवासियों द्वारा केंद्र पर मिल रही सुविधाओं को सराहा गया एवं उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर किये जा रहे कार्यों की भूरी -भूरी प्रशंसा भी की। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र में हमेशा उनका ख्याल रखा जाता है।

उन्होंने नाश्ता, भोजन सहायता किट ,आवासन ,साफ-सफाई की व्यवस्था आदि के बारे में प्रशंसा भी की।माननीय मुख्यमंत्री ने केंद्रों में रह रहे लोगों से अपील भी किया कि सभी लोग क्वॉरेंटाइन केंद्रों में ही रहे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यही कोरोना से बचाव का एक प्रभावी उपाय है।माननीय मुख्यमंत्री ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में ही रहिए एवं अपने श्रमबल एवं स्किल का अपने ही राज्य में उपयोग करते हुए बिहार के विकास में भागीदार बनिए। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके लिए रोजगार सृजन करेंगे, काम देंगे और आप अपने राज्य, बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।।

वहीं जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार सृजन के दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। संबंधित विभागों को स्किल सर्वे का निर्देश दिया गया है जोअभी भी चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बेकरी, कपड़ा /वस्त्र और जूते- चप्पल निर्माण के क्षेत्र में रोजगार सृजन करते हुए उसमें प्रवासी श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ।इसके अतिरिक्त रोजगार सृजन के अन्य संभावनाएं भी तलाशी जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.