BIHARBreaking NewsSTATE

सीएम नीतीश कुमार तीसरे दिन भी क्वारेंटाइन सेंटरों का ले रहे जायजा, प्रवासी मजदूरों से की बात

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजाना बिहार के क्वारेंटाइन सेंटर के हालात का जाय़जा ले रहे हैं। आज लगातार तीसरे दिन भी सीएम ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों से बातचीत की । उन्होनें मजदूरों से वहां मिल रही सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। आज सीएम भागलपुर, बांका, कटिहार जमुई , बक्सर, जहानाबाद अरवल और मुंगेर इन आठ जिलों के 16 क्वारेंटाइन सेंटर के लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को 10 जिलों के 20 सेंटरों और शनिवार को 20 जिलों के कुल 40 क्वारंटाइन केंद्रों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण कर चुके हैं। केंद्रों पर रह रहे प्रवासी मजदूरों से संवाद कर उनका हालचाल जान रहे हैं तथा वहां रहने में किसी तरह की स’मस्या तो नहीं है इसको लेकर भी जानकारी ले रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.