बालीडीह थाना अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया राशन वितरण॥
बोकारो : उपायुक्त, बोकारो श्री मुकेश कुमार आदेश पर आज बालीडीह थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के मैदान में जरूरतमंद लोगों के बीच राशन वितरण किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर सचिव बियाडा श्री संदीप कुमार तथा थाना प्रभारी श्री शैलेश चौहान के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पार्षद उपाध्यक्ष श्री हीरा मांझी एवं महानगर अध्यक्ष, जेएमएम श्री मंटू यादव ने उपस्थित होकर लोगों को राशन वितरण किया। बालीडीह थाना अंतर्गत कुर्मिडीह, बालीडीह, शिवपुरी,रांची टोला, न्यू कॉलोनी कुर्मिडीह, मिशन टोला आदि क्षेत्रों के लगभग 200 जरूरतमंद लोगों के बीच राशन वितरण किया गया।




Comment here