सीतामढ़ी में मिले 13 और कोरोना संक्रमित
सीतामढ़ी13 और रिपोर्ट आई पॉजिटिव…. अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई अठाइस (28) …..डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आज 13 और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 28 हो गई है। उक्त सभी कोरोना पॉज़िटिव मरीज कुछ ही दिन पूर्व श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुम्बई एवम गुजरात से सीतामढ़ी पहुँचे थे,जिसमे सभी परिहार प्रखंड के कोरेन्टीन सेन्टर में आवासित थे। गौरतलब हो कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लगतार हजारों श्रमिक सीतामढ़ी पहुँच रहे है,जिनको स्क्रीनिंग के उपरांत उनके संबंधित प्रखंड के कोरेन्टीन सेन्टर में रखा जा रहा है।

उक्त कोरोना पॉज़िटिव मरीज भी कोरेन्टीन सेन्टर में आवासित थे,इसलिये सम्पूर्ण कोरेन्टीन सेन्टर को कंटेन्मेंट जोन बनाया जा रहा है। उक्त कोरोना पॉज़िटिव मरीज को कोविड हेल्थ सेन्टर में स्थांतरित भी किया जा रहा है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा है कि किसी को भी पैनिक होने की आवश्यकता नही है, उन्होंने कहा कि वर्तमान में आवश्यकता है कि हम वेहद सजग एवम सतर्क रहे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे,मास्क का उपयोग करे एवम सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करे।




Leave a Reply