परीक्षा समिति (BSEB) कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम आज जारी नहीं किए जाएंगे। बिहार बोर्ड ने आधिकारिक रूप से इसकी सूचना दी है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि पोस्ट इवैल्यूएशन प्रक्रिया का थोड़ा काम लंबित है। इसलिए अभी इसमें कुछ और वक्त लगेगा। रिजल्ट अगले 4-5 दिनों में कभी भी आ सकता है।
इससे पहले आज बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज शाम छह बजे (bihar board 10th result at 6PM today) तक जारी किए जाने की संभावना थी। बिहार बोर्ड ने छह बजने से पहले ही इसकी सूचना दी और बताया कि आज रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा। मैट्रिक रिजल्ट 2020 के लिए छात्र लगातार बोर्ड की वेबसाइट देख रहे छात्रों को 4-5 दिन का और इंतजार करना होगा।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट livehindustan.com के ‘बोर्ड रिजल्ट’ पर देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। यहां बिहार बोर्ड के छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण रिजल्ट में हुई देरी-
कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण बिहार बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन रोक दिया गया था। इसके बाद कुल मिलाकर कॉपियों के मूल्यांकन में डेढ़ महीने की देरी हो गई थी। जिसकी वजह से नतीजे भी देर से घोषित हो रहे हैं। पिछले साल की बात करें तो 2019 में मैट्रिक की परीक्षाएं 18 फरवरी को समाप्त हुई थी। वहीं आठ मार्च से मैट्रिक मूल्यांकन शुरू हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के 36 दिन बाद और मूल्यांकन शुरू होने के मात्र 29 दिनों के बाद रिजल्ट जारी किया गया था। इस बार भी बिहार बोर्ड अन्य राज्यों के बोर्ड से पहले रिजल्ट जारी कर सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना सकता है।

2019 मैट्रिक रिजल्ट :
मैट्रिक रिजल्ट 2019 में कुल 2,90,666 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन के साथ पास हुए थे। वहीं 5,56,131 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन में और 4,54,450 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन में पास हुए थे। यानी पिछले साल 10वीं कुल 13,20,036 स्टूडेंट्स पास हुए थे। यानी कुल 80.73 % पास हुए। इस रिजल्ट में 3,14,813 विद्यार्थी फेल भी हो गए थे। वहीं टॉपर्स की बात करें तो पिछले साल सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्रों ने परचम लहराया था। टॉप 5 रैंक पाने वालों में 8 सिमुलतला विद्यालय के छात्र थे।
बिहार बोर्ड के मैट्रिक के परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, http://www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com के अलावा आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की वेबसाइट http://www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। जैसे ही बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान फौरन आपके मोबाइल पर मैट्रिक रिजल्ट का अलर्ट भेजेगा, लेकिन इसके लिए आपको ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।



Comment here