अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस व वट वृक्ष पूजनोत्सव के अवसर पर सभी लोग पौधा लगाएं : ट्री मैन सुजीत कुमार
सीतामढ़ी 22 मई 2020 को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस और वट वृक्ष पूजनोत्सव के अवसर पर वातावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए जिले के चर्चित पौधे वाले गुरुजी ट्रीमैन सुजीत कुमार ने आम के पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना अहम भूमिका निभाए रहे हैं तथा जिस माध्यम से हो सकता है उस माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।
आप जितने भी साथी इसे पढ़ रहे हैं उन सभी साथियों से अनुरोध है कि आप भी इस अवसर पर कम से कम एक पौधारोपण जरूर करें ताकि हमारा पर्यावरण संतुलित रह सके.

धरती पर मौजूद जंतुओ और पौधों के बीच के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष 22 मई को अतंरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।इसे ‘विश्व जैव-विविधता संरक्षण दिवस’भी कहते हैं।जिस प्रकार पौधे वाले गुरुजी ट्री मैन ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है ठीक उसी प्रकार आप इतना नहीं कर सकते हैं तो कम से कम लोगों को जागरूक करें और इस अवसर पर एक बड़ा वृक्ष या फलदार वृक्ष का रोपन जरूर करें।




Leave a Reply