BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना में ऑटो और ई रिक्शा का परिचालन शुरू, लेकिन अब देना होगा दोगुना किराया

PATNA: राजधानी पटना में लॉकडाउन 4 के दौरान ऑटो और ई रिक्शा का परिचालन शुरू कर दिया गया है. लेकिन इस सुविधा को लेकर आपको डबल किराया चुकाना होगा.

पटना डीएम ने दिया निर्देश

पटना डीएम कुमार रवि ने ऑटो और ई रिक्शा को लेकर आदेश दिया है कि ड्राइवर दोगुना से अधिक किराया यात्रियों से नहीं ले. यह डबल किराया सोशल डिस्टेंसिंग के कारण यात्रियों को चुकाना होगा. ऑटो पर ड्राइवर को छोड़ सिर्फ दो लोग ही सवारी कर पाएंगे. इससे अधिक ड्राइवरों को यात्रियों को बैठाने की अनुमति नहीं होगी. अगर कोई ड्राइवर अधिक पैसेंजर को बैठाकर चलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ऑटो चालकों का विरोध

जिला प्रशासन के फैसले से पहले ऑटो चालकों ने विरोध किया था. ऑटो चालकों ने कहा था कि अगर सिर्फ दो पैसेंजर को बैठाया जाएगा तो उनका घाटा का सामना करना पड़ेगा. इसको लेकर ऑटो ड्राइवरों ने मौन प्रदर्शन कर प्रशासन ने नया किराया तय करने की मांग की थी. जिसके बाद जिला प्रशासन ने नया किराया तय कर दिया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.