कल मुजफ्फरपुर जिले में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं ।इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव,कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या अब तक 30 हो चुकी है ।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए मरीजों का संबंध मीनापुर ,बोचहां बंदरा और अहियापुर से है।इसमें मीनापुर,बोचहां तथा अहियापुर से एक-एक तथा बंदरा के दो है। सभी पॉजिटिव पाए गए मरीजों को मेडिकल टीम द्वारा कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जा रहा है जहां उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज किया जाएगा। उनके क्लोज कांटेक्ट को ट्रेस किया जा रहा है।वही आपको बता दें कि जिला प्रशासन में पांचो पॉजिटिव मरीजों की यात्रा विवरण को साझा नहीं किया है।

अगर अहियापुर क्षेत्र का मरीज क्वॉरेंटाइन में ना जाकर अपने घर गया होगा तो संभवत: अब तक मुजफ्फरपुर पर भी खतरा बढ़ गया है क्योंकि उक्त मरीज द्वारा संक्रमण चेन का अंदेशा लगाया जा सकता है।वहीं अगर उक्त मरीज प्रवासी हो तथा क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही रह रहा है तो मुजफ्फरपुर शहर पर खतरा काफी कम रहेगा लेकिन टलेगा नहीं।
Input: The Bihar News



Comment here