BIHARBreaking NewsSTATE

पिपरा प्रखंड के रामपुर पंचायत के कोरेन्टीन सेंटर में प्रवासियों ने किया योगाभ्यास

आ’पदा की इस घड़ी में जब बड़ी संख्यां में बाहर से आने वाले मजदूरों को कोरेण्टाइन सेंटर में रखा जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर में करीब 14 हजार लोग विभिन्न कोरेण्टाइन सेंटर में हैं। ऐसे में उन मजदूरों का समय कटना बहुत ही मुश्किल न हो इसके लिए कोरोना सेंटर में संचालकों द्वारा योगा शुरू किया गया है।इसी कड़ी में पिपरा प्रखंड के रामपुर पंचायत में गांधी मध्य विद्यालय स्थित कोरेण्टाइन सेंटर में स्थानीय मुखिया राकेश कुमार द्वारा मजदूरों को योगा करवाया जा रहा है। मालूम हो कि इस सेंटर में 190 मजदूर ठहरे हैं योगा के माध्यम से कोरेण्टाइन सेंटर में ठहरे मजदूरों का समय भी आसानी कट जाए और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे। बताया गया कि मजदूर भी योगा करने में सहयोग दे रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.