Breaking NewsJHARKHANDRANCHI

RANCHI: टाटा कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराया गया 8400 पीपीई किट व अन्य मेडिकल सुरक्षा उपकरण

टाटा कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराया गया 8400 पीपीई किट व अन्य मेडिकल सुरक्षा उपकरण॥

राँची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टाटा ट्रस्ट के उपक्रम ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन (टीआरआईएफ) के प्रोग्राम मैनेजर करीम मलिक एवं श्यामल संतरा द्वारा उपलब्ध कराए गए 8400 पीपीई किट व अन्य सुरक्षा उपक्रमों को लेने के बाद शनिवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा बेहतर बनाये रखने में टाटा कंपनी का यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जैसे वैश्विक आपदा के समय औद्योगिक घरानों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थानों के लोग अागे बढ़ कर सहयोग कर रहे हैं, इसके लिए वह धन्यवाद देते हैं। क्योंकि इस घड़ी में एकजुट होकर ही महामारी पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस लड़ाई में सुरक्षा उपकरणों को चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों को उपलब्ध कराया जायेगा। क्योंकि वर्तमान समय में मेडिकल उपकरणों की भारी संख्या में राज्य को जरूरत है। इस अवसर पर पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.