BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

बिहार: क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप काटने से मजदूर की मौ’त, कुछ दिन पहले ही आया था राजस्थान से…

MOTIHARI:  क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप काटने से प्रवासी मजदूर की मौ’त हो गई है. यह प्रवासी मजदूर कुछ दिन पहले ही राजस्थान से आया था. यह घ’टना पताही के भितघरवा संस्कृत स्कूल का है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मजदूर की जांच कराने के क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया. इस दौरान उसकी त’बीयत खराब होने लगी. उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौ’त हो गई. बताया जा रहा है कि जब वह जांच कराने पीएचसी गया था उस दौरान ही सांप ने का’ट लिया.

मामला तूल पकड़ने के बाद पकड़ीदयाल एसडीओ कहा कि प्रथम दृष्टया पीएचसी में ही मजदूर को सांप काटने की बात सामने आ रही है. मामले की जांच की जा रही है. उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. बता दें कि इससे पहले बांका के कटोरिया और बक्सर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में भी सांप निकला था. जिसके बाद राजनीति भी होने लगी थी. लेकिन अब बिहार में सांप काटने से क्वॉरेंटाइन सेंटर में मौ’त हो रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.