BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

बड़ी खबर: 15 लाख छात्रों को मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार, आज कल में जारी हो सकते हैं परिणाम…

PATNA : बिहार के 15 लाख छात्रों को मैट्रिक परीक्षा की रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।  बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया है।  अब रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

बिहार बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों को मानें तो बिहार बोर्ड का रिजल्ट अब जल्द ही जारी हो जाएगा। कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। माना जा रहा है कि मई के आखिरी सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2020 के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे और छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके इसे चेक कर सकते हैं। Biharboardonline.bihar.gov.in, Bsebresult.online और Biharboard.online पर रिजल्ट देखा जा सकता है।

बता दें कि सत्र 2019-20 के लिए  हुई मैट्रिक परीक्षा के लिए लगभग 15 लाख छात्र बैठे थे। बिहार बोर्ड ने 17 फरवरी से 24 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की थी। कोरोना संकट की वजह से रिजल्ट पर ग्रहण लग गया था जबकि इंटर का रिजल्ट रिकार्ड समय में जारी कर दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.