BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बिहार में 13 जून को मानसून देगा दस्तक, पटना पहुंचेगा 16 को वहीं गया, मुजफ्फरपुर जिलों में इस दिन करेगी एंट्री…

भारतीय मौसम विभाग के द्वारा शुक्रवार को मानसून के आगमन का शुरुआती अनुमान जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार की धरती पर मानसून का आगमन 4 से 5 दिन की देरी से होगा।

फिलहाल विभागीय अनुमान के अनुसार इसके आगमन के आसार बताए गए हैं। मौसम विभाग ने जो शुरुआती अनुमान जारी किए हैं उसके अनुसार पटना में मानसून 11 की जगह 16 जून को यानी 5 दिनों के देरी से पहुंचेगा। वहीं राज्य में सबसे पहला दस्तक 13 जून को पूर्णिया में देगा। इसी तरह गया में 16 और छपरा में 18 जून को पहुंचने की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुमान के अनुसार मानसून के प्रस्थान की नई तारीख 3 अक्टूबर की जा 8 अक्टूबर तय की गई है। बताया गया है कि मानसून के केरल तट पर ही पहुंचने में देरी का अनुमान है। कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून केरल तट पर सामान्य समय 1 जून से 4 दिन की देरी से यानी 5 जून को पहुंच सकता है ।कुल मिलाकर मानसून के आगमन में जो चार-पांच दिनों का शुरुआती  देर है उसी की वजह से बिहार में भी मानसून का दस्तक देर से होगा। गौरतलब है कि इससे पहले कहा जा रहा था कि केरल के तट पर मानसून 1 जून तक पहुंच जाएगा।  केरल मानसून पहुंचने के बाद ही देश में 4 महीने तक मानसून की झमाझम बारिश होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.