BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: भारतीय युवा सेवा वाहिनी के संस्थापक के द्वारा कार्यो की सांसद ने की तारीफ…

भारतीय युवा सेवा वाहिनी के संस्थापक के द्वारा कार्यो की सांसद ने की तारीफ ॥

धनबाद : धनबाद जिले के भारतीय युवा सेवा वाहिनी के संस्थापक रुपेश सिन्हा के नेतृत्व में आज कोयलनगर नेहरू कॉम्प्लेक्स सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंसइंग और मास्क पहनने को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में आज पुनः 11 वैसे सब्जी विक्रेता जिन्होने बढ़िया तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सब्जी बेचा उन्हे धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , सरायढेला थाना के थाना प्रभारी किशोर तिर्की एवं रुपेश सिन्हा ने नकद राशि और मास्क देकर सम्मानित किये। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने टीम की तारीफ करते हुए कहे कि ये सभी लोग बधाई के पात्र है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथनो को चरितार्थ करते हुए लगातार सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे है, क्योकि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी रूपी इस जंग को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की महत्वता को समझ और अपना कर ही जीता जा सकता है।भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष पिंटू अग्रवाल ,सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक विक्रांत उपाध्याय, भाजयुमो खेल संयोजक नीरज सिन्हा, सुरेश मंडल, विवेक बिट्टू उपस्थित थे॥

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.