बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस कर्मियों ने किया स्वागत, कहा बेवजह ना निकले ॥
बोकारो : बोकारो जिले के बेरमो मे पुलिस ने बेवजह घरों के बाहर घूम रहे लोगो का फूल की माला पहनाकर घर मे रहने की सलाह दिया । सड़कों पर बेवजह एंव दो लोड बाइक पर घूम रहे लोगों को पकड़कर उन्हें माला पहना कर और उन्हें बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया। इस दौरान एसआइ गुलशन भारद्वाज ने बताया कि लॉकडाउन में सख्ती के बाद भी कई लोग अपने घरों के बाहर निकल रहे हैं। अगर उनके साथ सख्ती की जाती है। तो सोशल मीडिया में पुलिस की नकारात्मक छवि पेश करते हैं। ऐसे में अनोखे तरीके से उन्हें घर मे रहने के लिए समझाया जा रहा है।




Leave a Reply