फेडरेशन ऑफ चैंबर ने धनबाद के विभिन्न क्षेत्रो मे जरूरतमंदो को कराया भोजन ॥
धनबाद । : धनबाद जिला फेडरेशन ऑफ चैंबर के महासचिव सह पुराना बाजार चैंबर अध्यक्ष अजय लाल एवं पुराना बाजार चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब खान जरूरतमन्दों को लगातार पिछले 47 दिनों से 500 लोगों की खाने की व्यवस्था की जा रही है, इस अभियान के सेवा स्थल कमलोदय भवन गाँधी रोड में आज फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका एवं जिला चैंबर के कोषाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता उपस्थित हुए और इंसानियत निभाने की 47 दिन से चल रहे अभियान में शामिल हो कर अपनी सेवा दी और कोरोना योद्धा अजय लाल एवं सोहराब खान की पूरी टीम को इंसानियत धर्म को निभाने के लिए बधाई दी, लॉकडाउन के दैरान जिला चैंबर के त्रिमूर्ति अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका,महासचिव अजय नारायण लाल और कोषाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता एक साथ दिखे,अजय नारायण लाल के जोड़ीदार सोहराब खान चैंबर के राजनीति के धुरंधर के तौर पर जाने जाते हैं,जिला कप्तान चेतन प्रकाश गोयनका एवं जिला कोषाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ने जरूरतमन्दों के इस सेवा को सराहनीय बताया ।




Leave a Reply