बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर आज दिनांक 13 मई 2020 को औद्योगिक क्षेत्र बियाडा के कोड़ाडीह में गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के बीच राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण सचिव बियाड़ा श्री संदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया। सभी जरूरतमंद लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए उनका थर्मल स्कैनिंग करने के बाद उन्हें राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

वितरण के दौरान पहुंचे लोगों का सैनिटाइज कराते हुए मौके पर बोकारो जिला प्रशासन द्वारा मास्क भी प्रदान किया गया। समाज सेवी सह जेएमएम के केंद्रीय सदस्य श्री मंटू यादव द्वारा जरूरतमंद लोगों को एकत्र कराते हुए जिला प्रशासन बोकारो को लिस्ट सौंपी गई थी उसके आलोक में सभी लोगों के बीच राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। खाद्य सामग्री वितरण करने के दौरान बियाडा एडीओ श्री सन्नी कुमार, उपायुक्त के स्टेनो श्री अजय कुमार के अलावे अन्य जिला प्रशासन के कर्मी उपस्थित थे।




Leave a Reply