राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार में कोरोना की वजह से छठे मरीज की मौ’त हो गई है।कोरोना के कारण जिस मरीज की मौ’त हुई है वह बाढ़ के बेलछी का रहने वाला था। पिछले दिनों अथमलगोला क्वॉरेंटाइन सेंटर में उसे पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद इलाज के लिए उस व्यक्ति को पटना के पीएमसीएच लाया गया था।60 साल के व्यक्ति की मौ’त हुई है।

इससे पहले पांचवी मौ’त सासाराम के 70 साल के बुजुर्ग की मौ’त गुरुवार दोपहर 2 बजे नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में हो गई थी । बुजुर्ग की रिपोर्ट उनकी मौ’त से दो घंटे पहले ही पॉजिटिव आई थी। मृ’तक को पहले से ही सांस से जुड़ी बीमारी थी। उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे।
Input: First Bihar



Comment here