BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में प्रवासी मजदूरों के कारण बढ़ने लगा कोरोना का आंकड़ा, एक दिन में निकले 44 पॉजिटिव मरीज

बिहार में तेजी से कोरोना मरीजो का आंकड़ा बढ़ने लगा है. एक दिन में ही 44 कोरोना मरीज सिर्फ प्रवासी मजदूर निकले हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार कल 49 मजदूरों का जांच किया गया. जिसमें 44 पॉजिटिव निकले. सभी मरीज दूसरे राज्यों से बिहार आए हैं. बिहार में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 629 हो गई है.

तेजी से बढ़ने लगा आंकड़ा

कई राज्यों से बिहार में हजारों प्रवासी मजदूरों बिहार आ रहे हैं. जिसके कारण मरीजों का आकंड़ा बढ़ता जा रहा है. जो एक दिन में आकंड़ा बढ़ा है वह सिर्फ प्रवासी मजदूरों के कारण ही बढ़ा है. प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों से आने के बाद कई जिलों के क्वॉरेंटाइन सेंटर में है.

कई राज्यों से बिहार पहुंचे मरीज

लॉकडाउन के कारण हजारों प्रवासी मजदूर दिल्ली, तेलंगाना, कोटा, जयपुर, केरल, गुजरात के कई शहर, हैदरादाबाद समेत कई जगहों से ट्रेनों में हजारों प्रवासी मजदूर बिहार श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे हैं. ये वैसे इलाके है जहां पर कोरोना कहर बरपा रहा है. दूसरे राज्य से आए मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 4 कल मरीज मिले थे. आज बेगूसराय में 13 मरीज मिले, सात मधेपुरा में मिले हैं. इस तरह से कई जिलों में मरीज मिल रहे हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.