BIHARBreaking NewsCRIMESITAMARHISTATE

सीतामढ़ी में जदयू विधायक के देवर को अ’पराधियों ने मा’री गो’ली, घ’टना में पत्रकार भी गं’भीर रूप से ज’ख्‍मी…

सीतामढ़ी में जदयू विधायक के देवर को अ’पराधियों ने मा’री गो’ली, घ’टना में पत्रकार भी गं’भीर रूप से ज’ख्‍मी

सीतामढ़ी लॉकडाउन में पुलिस गश्‍ती तेज होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी अप’राधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इतना ही नहीं, अप’राधियों ने शनिवार की देर शाम जदयू विधायक डॉ रंजू गीता के देवर को गो’ली मा’र दी। बताया जाता है कि उनकी स्थिति गं’भीर बनी हुई है। घ’टना में उनके साथ रहे एक टीवी चैनल के स्‍थानीय पत्रकार को भी गो’ली लगी है। उनकी भी हा’लत खराब है। घट’ना को लेकर इलाके में अ’फरातफरी म’च गई है। वहीं पुलिस गश्‍ती तेज कर दी गई है। बता दें कि डॉ रंजू गीता बाजपट्टी की विधायक हैं, जबकि देवर ललितेश्वर कुमार यादव कन्‍या विद्यालय में शिक्षक हैं।

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी से सटे चकमहिला गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर बाजपट्टी विधायक रंजू गीता के देवर सहित दो लोगों को गो’ली मा’र दी। गो’लीबारी में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घा’यलों में एक बाजपट्टी विधायक के देवर ललितेश्वर कुमार यादव (50) जो बसहा कन्या विद्यालय में शिक्षक हैं तथा एक लोकल टीवी चैनल के पत्रकार नथुनि अंसारी (45) बताए गए हैं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.