BIHARBreaking NewsSTATE

पूर्णिया में क्वारेंटीन सेंटर पर ब’वाल; CO को घेर कर ज’बरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल…

पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है।खाने को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने सीओ को घेरकर जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश की। खाना के अलावे क्वारेंटीन सेंटर के अंदर कुव्यवस्था को लेकर भी मजदूर खासे नाराज दिखे। क्वारेंटीन सेंटर के अंदर कुव्य़स्था की पोल खुलती भी दिख रही है।

पूर्णिया जिले के बी कोठी प्रखण्ड के श्यामा हाई स्कूल भटोत्तर से हंगामे की खबर सामने आ रही है। क्वारेंटीन सेंटर में रह रहे मजदूरों ने जमकर हंगामा किया है। खराब खाना को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा है। मौके पर मौजूद सीओ को लोगों ने घेर लिया और उन्हें जबरदस्ती खाना खिला कर खाने की क्वालिटी बताने की कोशिश की ।

लोगों ने मौके पर मौजूद सीओ को घेर लिया और हंगामा जताने लगे।इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे वाक्ये का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब सोशल मीडिया में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और क्वारेंटीन सेंटर अंदर की पोल खुलती दिख रही है। सरकार ने भले ही मीडिया पर  क्वारेंटीन सेंटरों में प्रवेश पर रोक लगा दी है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार अंदर की बदहाली की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.