BIHARBreaking NewsPATNASTATE

BMP की कोरोना चेन ने उड़ाई पुलिस मुख्यालय की नींद, पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा…

बीएमपी में कोरोना की चेन ने बिहार पुलिस मुख्यालय के नींद उड़ा दी है। बिहार पुलिस मुख्यालय बीएमपी 14 में कोरोना के संक्रमण को लेकर परेशान है लिहाजा अब बिहार के पुलिस अधिकारियों से लेकर जवानों तक का कोरोना टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है।

कोरोना महामा’री के बीच लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस के अधिकारियों और जवानों की सेहत को लेकर चिंतित मुख्यालय ने अब इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों से लेकर जवानों तक का  कोरोना टेस्ट कराने की आवश्यकता जताई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आईजी नैयर हसनैन खान ने इस बाबत स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को एक पत्र भी लिखा है। आईजी हेडक्वार्टर की तरफ से यह आग्रह किया गया है कि उन पुलिस अधिकारियों और जवानों का सैंपल टेस्ट कराया जाए जो हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन या अन्य संवेदनशील इलाकों में ड्यूटी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पटना के बीएमपी 14 स्थित कैंप में अब तक 5 जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। बीएमपी में संक्रमण बढ़ने के बाद वहां सैनिटाइजेशन क्या काम किया गया है और बैरक को खाली भी कराया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यालय सकते में है। देश के अन्य राज्यों में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.