मुजफ्फरपुर के मुशहरी में मिले कोरोना पॉजिटिव के तीनाें शख्स सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर ही उतरे थे। जिला प्रशासन ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई और बसों से रवाना कर दिया था। 6 मई को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लाए गए 1200 प्रवासियों में वो तीनों समेत मुजफ्फरपुर के 138 लोग शामिल थे।

सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने इस बात की पुष्टि ताे की लेकिन, यह भी बताया कि उन तीनों की कोरोना जांच एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में की गई।

हालांकि, प्रशासन के कई अधिकारी उनके संपर्क में आने को लेकर भी सशंकित हैं।




Leave a Reply