BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: चंद्रपुरा के तेलो एवं पिपराडीह को पूर्णत: तालाबंदी से किया गया मुक्त

चंद्रपुरा के तेलो एवं पिपराडीह को पूर्णत: तालाबंदी से किया गया मुक्त ॥

बोकारो : चंद्रपुरा प्रखंड के तेलों व पिपराडीह में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति के निवास स्थान को केंद्र बिंदु मानकर 3 किलोमीटर की परिधि तक की सीमा को पूर्णतया तालाबंदी की गई थी। उक्त क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा के अंदर एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिलने तथा सभी संक्रमित व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ होकर वापस अपने घर चले जाने के तेलो एवं पिपराडीह को पूर्णता तालाबंदी से मुक्त कर दिया गया है। दोनों ही गांवों के लोग निर्धारित SOP का पालन करेंगे । उक्त क्षेत्रों में सभी राशन दुकान सब्जी दूध एवं दवा दुकानें संध्या 6:00 बजे तक खोले जाने का निदेश दिया गया है। साथ ही बैंक संस्थान भी खुले रखने को कहा गया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देश एवं लॉक डॉन आगामी 17 मई तक प्रभावी रहेगा। उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने आदेश जारी कर दिशा निदेश दिए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.