BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

अनाधिकृत रूप से बोकारो जिला में प्रवेश करने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर

अनाधिकृत रूप से बोकारो जिला में प्रवेश करने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर ॥

बोकारो :उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर बोकारो जिला के सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है तथा उन पर लगातार पुलिस पदाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। जिले में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति तथा हर वाहन की सघन जांच की जा रही है साथ ही अनाधिकृत रूप से जिले में प्रवेश कर रहे लोगों को जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वॉरेंटाइन केंद्रों में रखा जा रहा है। वैसे लोगों जो लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं उनके ऊपर जिला प्रशासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सभी सीमाओं पर लगातार 24 घंटे चौकसी बरतने हेतु उपायुक्त के दिशा निर्देश पर फ्लाइंग स्कॉट के टीम लगातार सभी चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण कर रही है। बोकारो जिला अंतर्गत जितने भी चेक पोस्ट हैं जो जिला से लगने वाले सीमा हैं उन सभी पर संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी तथा स्थानीय थानों के थानेदार द्वारा लगातार नजर नज़र रखने की पहल की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.