BIHARBreaking NewsNALANDASTATE

खुदाई में मिली हनुमान जी की मूर्ति को लेकर दो गाँवों में तनाव, वि’वाद सुलझाने पहुंची पुलिस…

जिले में कई बार खुदाई के दौरान मूर्तियों के मिलने के मामले सामने आते है. ऐसा ही एक मामला चण्डी प्रखण्ड के रुखाई पंचायत में देखने को मिला. जहाँ नवादा तालाब में खुदाई के दौरान भगवान हनुमान की मूर्ति बरामद की गयी है.

हालाँकि इस मूर्ति को लेकर रुखाई और नवादा गांव के लोगों के बीच तनाव हो गया. दोनों तरफ से मारपीट की नौबत आ गयी. इस दौरान दोनों गाँव के दर्जनों लोग तालाब के पास जुट गए.

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की ओर से दोनों गाँव के लोगों को समझाया गया.

इसके बाद मुर्ति को थाने लाया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.