BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के क्वारेंटीन सेंटर में हं’गामा, C0-BDO साहब को खूब सुनायी खरी-खोटी…

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। क्वारेंटीन सेंटर में हं’गामा हुआ है। खाना और व्यवस्था से नाराज मजदूरों ने हं’गामा किया है।इस दौरान मजदूरों ने एसएच-74 को जाम कर दिया।  इस दौरान मजदूरों ने वहां मौजूद सीओ-बीडीओ को जमकर खरी-खोटी सुनायी।

क्वारेंटीन सेंटर में कुव्यवस्था के नाम पर हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।जहां कल गायघाट प्रखंड में कोरंटीन सेंटर में श्रमिकों ने हं’गामा किया वहीं आज जिले के पारू प्रखंड के मोती छपड़ा मिडिल स्कूल क्वारेंटीन सेंटर पर हं’गामा हुआ।

क्वारेंटीन सेंटर में  मजदूरों ने अच्छा खाना नहीं मिलने का आरोप लगाया है। साथ ही मजदूरों ने क्वारेंटीन सेंटर के अंदर कुव्यवस्था का भी आ’रोप लगाया। आक्रोशित मजदूरों ने सीओ के खि’लाफ SH 74 को जाम कर दिया।मजदूरों ने सरकार के खिला’फ नारेबाजी की व मौके पर पहुंचे सीओ-बीडीओ को खरी खोटी सुनाई।श्रमिकों का कहना है कोरोना से नहीं सरकार की कुव्यवस्था से हम मर जायेंगे।

Input: First Bihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.