बोकारो के तीन स्कूलों ने मुख्यमंत्री आप’दा राहत कोष में दिए चार लाख रुपये ॥
बोकारो : वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने के लिए बोकारो जिला के तीन निजी स्कूलों ने उपायुक्त श्री मुकेश कुमार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में कुल चार लाख रुपये की राशि सहायता राशि के रूप में प्रदान की। एमजीएमहाईस्कूल, बोकारो द्वारा 3.5 लाख रुपये का चेक, संतमैरीस्कूलनर्सरीस्कूल द्वारा 25 हज़ार रुपये का चेक तथा संतमैरीचर्च_स्कूल द्वारा 25 हज़ार रुपये का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सहायता राशि के रूप में उपायुक्त को सौपा। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधकों द्वारा वैश्विक महामारी के इस दौर में मानव जीवन बचाने हेतु बेहतरीन कार्य किया जा रहा है।

शैक्षणिक संस्थानों द्वारा इस प्रकार म पहल सराहनीय है। आप सभी के इस सकारात्मक पहल तथा सहयोग के कारण जिला प्रशासन,बोकारो मुस्तैदी से कोविड-19 के खिलाफ हर लड़ाई लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने सभी सक्षम लोगों समाजसेवियों तथा जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वैश्विक महामारी के इस दौर में हम सभी मिलकर मानव जीवन बचाने हेतु अथक प्रयास करें। आसपास के जरूरतमंद लोगों की लगातार सेवा भाव से मदद करें तभी हम पूरी तरह से कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग जीत सकते हैं।



Leave a Reply