बोकारो मे विगत 2 दिनों में 72 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आये: उपायुक्त ॥
बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने वीडियो जारी कर कहा कि बोकारो वासियों द्वारा लॉक डाउन के दौरान लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा रहा है। सभी कोई सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि लोगों के सोशल डिस्टेंसिंग के कारण ही विगत 2 दिनों में कोविड-19 का जांच रिपोर्ट में 72 सैंपल लोगों का नेगेटिव आया है। वर्तमान सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद सुखद बात है कि हम धीरे-धीरे प्रभावित क्षेत्र गोमिया और चंद्रपुरा भी अब कोविड-19 के प्रभाव से मुक्त होने की ओर अग्रसर हो रहा है।

इसका सारा श्रेय बोकारो वासी, स्वास्थ्य कर्मी, अधिकारी, मीडिया को जाता है जिनके अथक प्रयास से बोकारो जिला कोविड-19 के संक्रमण से धीरे-धीरे मुक्त हो रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि जिला वासी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के साथ-साथ लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने बताया कि बोकारो जिला निवासी जो अन्य राज्य से आ रहे हैं उन पर लगातार जिला प्रशासन का पैनी नजर बना हुआ है। उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रखा गया है। मेडिकल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें होम क्वॉरेंटाइन हेतु उनके घरों में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी प्रवासी मजदूर रेड, ऑरेंज जोन से आ रहे हैं उनमे से रेड जोन वाले का शतप्रतिशत सैम्पलिंग तथा ऑरेंज जोन से आने वाले का रैंडम सैंपलिंग किया जा रहा है। 14 दिन के होम क्वॉरेंटाइन में भेजने के साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की मदद से उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अन्य जगहों पर फंसे वैसे व्यक्ति जो रेड जोन में हैं उनको लाने के लिए भी पास निर्गत किया जा रहा है। उनको लाने के बाद उनसभी का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही सभी को छोड़ा जा सकेगा। वैसे व्यक्ति जो जिला बोकारो से अपने घर जाना चाहते हैं उन सभी के लिए भी पास निर्गत किया जा रहा है। वे सभी अपनी सुविधा के वाहन से जा सकते हैं। यदि अन्य राज्यो से कोई सूचना प्राप्त होती है तो नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
यदि कोई सम’स्या हो तो जिला नियंत्रण कक्ष 06542- 222111 पर संपर्क करें। हरसंभव मदद किया जाएगा।




Leave a Reply