टेल्स ऑफ़ हैप्पीनेस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक ऋतुराज तिवारी ने बांधा समां॥
बोकारो : टेल्स ऑफ़ हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन जिला वासियों के मनोरंजन तथा बच्चों की शिक्षा के लिए प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज बोकारो जिला के प्रसिद्ध गायक रितुराज तिवारी ने अपने गानों से दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। टेल्स ऑफ़ हैप्पीनेस के फेसबुक पेज पर ऋतुराज तिवारी के गानों का सीधा प्रसारण सूचना भवन बोकारो से किया गया।

ऋतुराज तिवारी ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति देकर बोकारो वासियों का दिल जीता। वही ऋतुराज तिवारी ने दर्शकों के अनुरोध पर उनके पसंदीदा गाना गा कर दर्शकों का दिल जीत लिया वही जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती के द्वारा कलाकार रितुराज तिवारी को इस कार्यक्रम में अपना प्रदर्शन करने हेतु सम्मानित किया गया।




Leave a Reply