डीएमअभिलाषाकुमारी_शर्मा ने जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं कृषि ,उद्यान आदि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर लॉक डाउन में फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं के संबंध में समीक्षा किया । समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जिले में सब्जी एवं फलों की उपलब्धता में कोई विशेष स’मस्या नहीं है, साथ ही मौसमी फल यथा तरबूज खीरा आदि की बिक्री भी स्थानीय रूप से हो रही है। डीएम ने कहा कि
जिले के किसानों को उत्पादन एवं विपणन में यदि आवागमन की समस्या हो रही है तो जिला कृषि पदाधिकारी या सहायक निदेशक उद्यान से पहचान पत्र अथवा पास बनवा सकते हैं ।

डीएम ने निर्देश दिया कि कि कृषि कार्य एवं विपणन कार्य लॉक डाउन से पूर्ण रूप से मुक्त है , इस संबंध में किसानों के बीच जागरूकता लाने हेतू आवश्यक करवाई करे। समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में आंधी ,ओलावृष्टि आदि से हुई फसल क्षति का आकलन का कार्य किया जा रहा है ,जिसका समेकित प्रतिवेदन जल्द ही जिला मुख्यालय को उपलब्ध करवाया जाएगा । इसके अतिरिक्त लॉक डाउन 3 का अनुपालन, जिले में प्रवासी श्रमिकों छात्रों आदि के आगमन, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, राशन वितरण, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कोरेंटिन कैम्प की व्यवस्था आदि को लेकर भी डीएम ने वरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा किया।

डीएम ने कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में लॉक डाउन 3 के तहत जिन जिन दुकानों को खोला जाना है, अथवा जिन निर्माण कार्यों को शुरू किया जाना है उसके संबंध में जिला प्रशासन शीघ्र ही जिले की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों को अविलंब रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है ,ताकि जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय की सूचना जनता तक पहुंचाई जा सके ।उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Saroj kumar Gupta Sitamarhi



Leave a Reply