BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी: पीआर हेल्थ केयर कंसलटेंसी मेडिकेयर चांदपट्टी द्वारा 26 वे दिन 500 ज़रूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का किया गया वितरण

पीआर हेल्थ केयर कंसलटेंसी मेडिकेयर चांदपट्टी द्वारा 26 वे दिन भगवतीपुर, मेतौना,हनुमान नगर, सुरसंड पश्चिमी पंचायत के सभी गांव में गरीब तबके के लोगों में 500 खाद्यान्य पैकेट का वितरण किया गया साथ ही धनराशि भी दी गई और आगे से धनराशि सीधे उनके अकाउंट में भेजा जाएगा यह सुचना भी दी गई जिसके लिए उनका अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड लिया गया और साथ ही उन्हें covid 19 से बचाओ का तरीका भी समझाया गया !
पियार हेल्थ केयर कंसल्टेंसी मेडिकेयर के मुख्य चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार ने यहां तक कहा कि जब तक उनके जेब में एक भी सिक्का बचा रहेगा तब तक वह गरीब तबके के लोगों को मदद करते रहेंगे।
मौके पर डॉ रजनीश कुमार सहित डॉ ऋषभ, रंजन मिश्रा, नवीन तिवारी, अजय शंकर तिवारी, ओंकार नाथ तिवारी, विजय मिश्र, राकेश कुमार, अनिल किशोर, गौतम कुमार, ओम प्रकाश कुमार, मिंटू जी, श्री लाल बिहारी राय जी, श्री अजीत जी, सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.