लॉकडाउन के बीच बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.सूबे में राशन कार्ड को लेकर तीन महीन का इंतजार नहीं करना होगा. बिहार सरकार ने यह साफ कर दिया है कि अब आवेदन के एक हफ्ते के अंदर अधिकारियों को राशन कार्ड जारी करना होगा.
बिहार में राशन कार्ड के आवेदन के एक सप्ताह के अंदर राशन कार्ड जारी करना होगा.इसके लिए राज्य सरकार ने लोक सेवा अधिकार अधिनियम में तत्तकाल संशोधन कर दिया है.यह व्यव्स्था उन लोगों को दी गई है जिन्हे हाल ही में सरकार के निर्देश पर जीविका ने चिन्हित किया है.

जीविका द्वारा चिन्हित पात्र लोगों को राशन कार्ड भी मिलेगा. पहले इनका सर्वे केवल कोरोना को लेकर 1 हजार रुपए देने के लिए किया गया था लेकिन अब सरकार ने इन्हें राशन कार्ड देने का भी फैसला कर लिया है. नए सिस्टम के मुताबिक बीडीयो को दो दिनों में आवेदन की जांच करनी होगी और 7 दिन के अंदर राशन कार्ड जारी करना होगा.पहले यह समय तीन महीने का था.



Ni hota h aisa 🙄 mera hi abhi ek month ho gaya h kaha kuch hua h ..kr last wala ka sayad 7_8 saal wo bhi ni bna …mtlb chutiya bnao sbko