बैरगनिया के बैंकों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
बैरगनिया: कोरोना संक्रमण के फैलाव पर नियंत्रण को लेकर जारी लॉक डाउन के नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए सोमवार को नगर के कालीमंदिर रॉड स्थित इलाहाबाद बैंक के सीएसपी में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी थी. अपने अपने एकाउंट से राशि की निकासी के धुन में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गए थे. भीड़ में महिलाएं व बच्चों की अधिक संख्या थी. जो एक दूसरे के आगे पीछे हुजूम में खड़ा होकर अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा लॉक डाउन में फंसे राशन कार्डधारी, समाजिक सुरक्षा पेंशनधारी, किसान व उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत पड़ने वाले लाभुकों के एकाउंट में राशि भेजी गई है. लोगो मे अफवाह है कि बैंक में आयी राशि को जल्द निकाल लेना है.

इस अफवाह के कारण लाभुकों में अपने बैंक एकाउंट से राशि निकासी को लेकर होड़ मची है. जिसके चलते बैंको व ग्राहक सेवा केंद्रों में इन दिनों लोगो की भड़ी भीड़ उमड़ रही है. जिससे लॉक डाउन का उल्लंघन हो रहा है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि भूषण मिश्र ने लोगो से लॉक डाउन का पालन करने का आग्रह किया है.
सीतामढ़ी संवाददाता सरोज कुमार गुप्ता



Leave a Reply