BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: चास के बीडीओ ने कई विस्थापित गांव का किया दौरा, जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे राहत सामग्री…

बोकारो/चास : प्रखंड विकास पदाधिकारी चास श्री संजय शांडिल मैं उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार के दिशा-निर्देश पर चास प्रखंड केकई विस्थापित गांव का दौरा किया तथा उन गांव में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए आम लोगों के बीच राशन तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया। सद्भावना किचन के माध्यम से भी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कई गांव में भोजन जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया गया।

विस्थापित गांव के भ्रमण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी चास सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान पहुंचे जहां पाकुड़, दुमका तथा जसीडीह प्रवासी मजदूर काफी संख्या में एकत्र थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी प्रवासी मजदूरों का हालचाल लिया तथा उन्हें सुखा राशन वितरण के साथ सामाजिक दूरी बनाते हुए सभी मजदूरों को भोजन कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.