Breaking NewsDELHI

बड़ी खबर: दिल्‍ली में श’राब पर लगा कोरोना टैक्स, अब 70 फीसद महंगी बिकेगी…

नई दिल्‍ली (वीके शुक्‍ला)। Special Corona Fees on Wine: दिल्‍ली में श’राब पर दिल्‍ली सरकार ने कोरोना टैक्‍स लगा दिया है। अब दिल्‍ली में पहले से 70 फीसद महंगी मिलेगी। यह आदेश मंगलवार से ही लागू होगा।  सरकार के आदेश के अनुसार श’राब की बिक्री पर ‘स्पेशल कोरोना फ़ीस’ के नाम से टैक्स लगाया गया है। अब एमआरपी पर 70% ये नया टैक्स लगेगा। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह से बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी।

सीएम हुए सख्‍त

इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज कुछ दुकानों पर अफरातफरी देखी गई। अगर हमें शारीरिक दूरी और अन्य नियमों के उल्लंघन के बारे में जानकारी मिलती है तो उस इलाके को सील करना पड़ेगा और छूट वापस ले ली जाएगी। दुकान मालिकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर किसी दुकान पर शारीरिक दूरी का उल्लंघन होता है तो दुकान बंद कर दी जाएगी। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि बाहर निकलते वक्त मास्क लगाएं , शारीरिक दूरी का पालन करें और हाथ धोते रहें।
सोमवार को खुली 700 से ज्‍यादा दुकानें

सोमवार को दिल्ली में 700 से अधिक दुकानें खोली गईं, लेकिन भारी भीड़ और लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने के चलते 2 घंटे में ही दिल्ली पुलिस ने सारी दुकानें बंद करा दीं। दरअसल, इस दौरान शराब खरीदने के लिए आए लोग शारीरिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। आश्चर्य की बात है कि इस दौरान लोगों ने मास्क जरूर लगा रखे थे।

दुकान खोलने का समय है निर्धारित

गौरतलब है कि दिल्ली में आप सरकार द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक ही शराब की दुकानें खोली जाएंगी। इस निर्देश के तहत सभी शराब के दुकानदारों को समय का अक्षरश: पालन करना होगा, वरना बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.